छत्तीसगढ़ विधानसभा के तीसरे दिन भी बृहस्पत-टीएस सिंहदेव मामले को लेकर शुरुआत हंगामेदार रही। बुधवार को मानसून सत्र के तीसरे दिन फिर सदन में बृहस्पत-टीएस सिंहदेव विवाद गूंजा। भाजपा ने जोर शोर से इस मुद्दे को उठाया। हंगामे के बीच 5 मिनट के लिए कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
भाजपा के वरिष्ठ विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मंत्री टीएस सिंहदेव इस्तीफा दें, क्योंकि उन्होंने संवैधानिक व्यवस्था का उल्लंघन किया है। मंत्री के शपथ और संवैधानिक व्यवस्था के चलते कोई मंत्री सदन छोड़कर नहीं जा सकता। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने कहा कि मंत्री सिंहदेव ने कहा था कि शासन जब तक स्तिथि स्पष्ट नहीं करती है तब तक वह सदन में नहीं आ सकते हैं। इस पर बृजमोहन अग्रवाल ने याद दिलाया कि जब आडवानी इस्तीफा देकर ही सदन छोड़कर गए थे। विपक्ष ने बड़ा सवाल था कि टीएस सिंहदेव व बृहस्पत सिंह कहा हैं। बता दें कि 5 मिनट के बाद कार्यवाही शुरू हुई लेकिन विपक्ष के तेवर तीखे दिखे। हंगामे के बीच फिर सदन की कार्यवाही दुबारा स्थगित की गई। 12 बजे फिर सदन की कार्यवाही शुरू होगी।
ब्यूरो रिपोर्ट रायपुर : जॉय फर्नांडीस